बेकाबू कार गहरी खाई में

By: May 26th, 2019 12:10 am

रामपुर बुशहर—रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बधाल के समीप शुक्रवार देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुड़क गया। जिसमें सवार सभी चार लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब सात बजे ज्यूरी से किन्नौर की ओर जा रही जैन कार नंबर एचपी 25ए 2522 बधाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में चालक कुलदीप पुत्र रोशन लाल निवासी रारंग जिला किन्नौर, सुंदर भगती पुत्री रोशन लाल, सपना पत्नि कुलदीप, ईश्वर पुत्र देवी लाल निवासी रिब्बा जिला किन्नौर समेत चार लोग सवार थे। जैसे ही हादसा होने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी तो सभी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना ज्यूरी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रामपुर स्थित महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया। सभी घायलों का उचपार खनेरी अस्पताल मंे चल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से घायलों को तीन तीन हजार से दो-दो हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए है जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App