ब्यास नदी में मगरमच्छ

By: May 27th, 2019 12:07 am

इंदौरा के मंड क्षेत्र में खतरनाक जीव दिखने से हड़कंप

ठाकुरद्वारा -इंदौरा के तहत मंड क्षेत्र से गुजरने वाली ब्यास नदी में मगरमच्छ आ गए हैं। नदी में  ब्यास के पास रहने वाले एक मछुआरे राजकुमार राजू ने देखे हैं। मगरमच्छों वाली जगह पर इंदौरा क्षेत्र को ब्यास नदी दो हिस्सों में बांटती है। मछुआरे राजकुमार ने बताया कि हम हर रोज मछली का शिकार करने के लिए ब्यास नदी में जाते हैं। रविवार को जैसे ही हम मछली का शिकार करते-करते अर्नी यूनिवर्सिटी के सामने पड़ते दरिया के पास पहुंचे, तो दरिया में  चार बड़े-बड़े मगरमच्छ तैरते हुए देखे। डर के मारे शिकार को बीच में छोड़कर हम दरिया से बाहर निकल आए। उसने कहा कि हमें अब दरिया में शिकार करने के लिए जाने मेें डर लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि लोगों को ब्यास के किनारे जाने से रोका जाए।  क्षेत्र की जनता द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं किइतनी संख्या में ये मगरमच्छ पौंग डैम से आए हैं, या फिर उसक्षेत्र से जहां पंजाब एरिया में ब्यास का पानी किसी अन्य दरिया में जाकर मिलता है। इस बारे में ग्राम पंचायत काठगढ़ के उपप्रधान शेर अली ने बताया कि अगर ऐसा है, तो प्रशासन से बात करेंगे, क्योंकि गुजर समुदाय के लोग रोज भैंसों को पानी पिलाने इस दरिया में जाते हैं। मगरमच्छों से लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App