भाजपा का पांवटा में सबसे अधिक मत प्रतिशत

नाहन। शिमला संसदीय सीट से भाजपा ने जिला सिरमौर में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक मत प्रतिशतता प्राप्त कर भाजपा का दबदबा कायम रखा है। पांवटा साहिब से भाजपा ने 70.69 प्रतिशत मत प्राप्त किए हैं। वहीं विरोधी दल कांग्रेस ने यहां पर सबसे कम मत प्रतिशत 26.33 प्राप्त किए, जबकि नाहन विधानसभा मत प्रतिशतता के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है। यहां भाजपा ने 68.10 प्रतिशत मत प्राप्त किए हैं, जबकि विरोधी दल कांग्रेस का नाहन मंे मत प्रतिशत 29.13 रहा है। भाजपा के सुरेश कश्यप को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में लोकसभा चुनाव में 62.78 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत यहां पर 34.37 प्रतिशत रहा। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने इस मर्तबा 63.88 प्रतिशत मत प्रतिशतता के साथ बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस ने रेणुकाजी क्षेत्र में 31.80 मत प्रतिशत ही पाए।