भाजपा की जीत पर दून की जनता को थैंक्स

By: May 25th, 2019 12:05 am

सोलन। दून विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी को बधाई दी है और दून की जनता का आभार जताया है। प्रदेश भाजपा आईटी सैल के सदस्य व दून के युवा भाजपा नेता सुनील ठाकुर, भाजयुमो दून मंडलाध्यक्ष खेम चंद व भाजयुमो दून मंडल महामंत्री हेमंत ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश सहित दून की जनता ने जो विश्वास भाजपा पर जताया है उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App