भाजपा की जीत पर दून में बांटे लड्डू

बीबीएन—दून भाजपा ने पूरे देश में भाजपा की प्रचंड जीत और हिमाचल की चारों सीटों पर रिकार्ड जीत का गर्मजोशी से जश्न मनाया। दून विधायक पमरजीत सिंह पम्मी की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जहां जीत पर लड्डू बांटे, वहीं पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि पूरे देश में मोदी की सुनामी ने कांग्रेस के तंबू उखाड़ कर रख दिए हैं। उन्होंने दून के मतदाताओं का भाजपा को 20 हजार 745 वोटों की लीड पर धन्यवाद भी किया। इस मौके पर दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी के साथ जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गोवंश आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, डा. श्रीकांत शर्मा, बलविंद्र ठाकुर, हंसराज चंदेल, मेला राम चंदेल पार्षद तरसेम चौधरी जुड्डी, मनोनीत पार्षद तरसेम चौधरी, सुनील ठाकुर लाखा, भगत राम ठाकुर, तरसेम चौधरी भुड्ड, राजेंद्र झल्ला, अमर चंद थाना, जसवंत राय, मुतयार लादी, अमर संधू, प्रदीप टीनू, राजू भारद्वाज, सुमित शर्मा, जोध सिंह, लोकेश दत्ता, संदीप सचदेवा, एडवोकेट करुण ठाकुर, अमरीक ठाकुर, अजय ठाकुर  समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।