भाजपा को नालागढ़ से सबसे ज्यादा लीड

By: May 24th, 2019 12:02 am

39970 वोट की लीड, 37147 मत लेकर सीएम का गृह विधानसभा क्षेत्र सराज

शिमला —प्रदेश में भाजपा की सुनामी का सबसे बड़ा असर शिमला संसदीय क्षेत्र के नालागढ़ पर दिखा है। नालागढ़ गर्म है और लोकसभा चुनाव में यहां के लोगों ने भाजपा को सबसे अधिक लीड देकर राजनीतिक पारे को भी गरमा दिया है। इस चुनाव में लीड के लिए टॉप पर रहने वाले नालागढ़ ने भाजपा को 39970 की ऐसी बढ़त दी, जो विरोधी दल कांग्रेस से टूटनी मुश्किल थी। चुनाव नतीजों के अंत में ऐसा ही सामने आया कि यहां की लीड शिमला संसदीय सीट पर फिर नहीं टूटी। लीड के मामले में टॉप पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र सराज रहा, जिसने टॉप टेन की सूची में दूसरा नंबर झटका है। यहां मुख्यमंत्री के चेहरे को देखकर जनता ने जमकर भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाकर मंडी की जनता को तोहफा दिया और सराज ने लोकसभा चुनाव में इसका कर्ज भी चुकता कर दिया। यहां के लोगों ने भाजपा को 37147 मतों की लीड दी है।

रोहड़ू से पहली बार लीड

शिमला संसदीय क्षेत्र से रोहडू से पहली बार भाजपा को लीड मिली लेकिन टॉप की सूची में यह नीचे  है। यहां से 8151 मतों की लीड मिली है, जबकि जुब्बल एवं कोटखाई से 9799 मतों की लीड भाजपा ले पाई है। कुल मिलाकर भारी मतों से जीत का यह आंकड़ा भाजपा के लिए सुखद है।

पार्टी को यहां से बढ़त

जोगिंद्रनगर            36,292

बल्ह       33,168

नूरपुर      35,170

फतेहपुर   31,506

सुलाह     31,460

अर्की      29,454

जसवां परागपुर       29,174

धर्मपुर     27,623

भोरंज      27,517

पांवटा     27,517

कुटलैहड़  27,227

चौपाल    26860

यहां लीड में सबसे पीछे

लाहुल-स्पीति         3962

किन्नौर    7048

धर्मशाला  18,685

जयसिंहपुर            19,651

श्रीनयनादेवी          10833

हरोली     14921


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App