भाजपा ने चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया

By: May 30th, 2019 12:01 am

शिमला – पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि आज की हार को कांगे्रस कल जीत में बदलेगी। हार जीत चलती रहती है, लेकिन यह सत्य है कि भाजपा ने इस चुनाव में पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया है। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस से कहीं ज्यादा अधिक आर्थिक संसाधन थे। चुनाव से पहले कुछ वर्ग के लोगों को पैसा भी बांटा गया और कई हथकंडे चुनाव जीतने के लिए अपनाए गए। इतना ही नहीं, सरकारी मशीनरी ने भी एजेंट के रूप में चुनाव में काम किया है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे जीवनकाल में सत्ता हथियाने के लिए इस तरह का खेल उन्होंने नहीं देखा। उन्होंने ईवीएम पर भी शक जताया और कहा कि कई कारणों से ईवीएम पर शक पैदा होता है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के सामने हार को जीत में बदलने की चुनौती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App