भाजपा ने बिना भेदभाव किया विकास

By: May 7th, 2019 12:01 am

सिरसा में बोलीं बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, लोगोें से मतदान की अपील

सिरसा –भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट पर भाजपा का विधायक और सांसद नहीं होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए। ये शब्द भाजपा की प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार या इनेलो सरकार के समय विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। गरीब परिवार के बच्चों को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी लगवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार जितवा दो तो इलाके में विकास कार्यों की गंगा बहेगी। अन्य पार्टियां तो परिवारवाद की राजनीति करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की राजनीति न करके आम आदमी के बारे में सोचती है। भाजपा सरकार आमजन की सरकार है। भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक जो बिना भेदभाव के कार्य किए हैं। श्री दुग्गल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले बूथ के अध्यक्ष थे और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस प्रकार भाजपा आमजन की पार्टी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य देवीलाल ने कहा कि आठ से दस वर्ष पहले सड़कों की हालत खराब थी, वर्तमान सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया, अस्पताल बनाए, स्कूलों को अपग्रेड किया। इस क्षेत्र का कोई मंत्री या सांसद होता तो बहुत विकास होता। भाजपा की सरकार देशभक्ति से कार्य करती है। भाजपा सरकार देशभक्ति की कामना से कार्य करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App