भाजपा में शामिल हुए सरवन सिंह चन्नी

By: May 10th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के निकट संबंधी सरवन सिंह चन्नी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी मुख्यालय में श्रीचन्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्रीचन्नी 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह पिछले चार मई को सेवानिवृत्त हुए थे। पंजाब में आतंकवाद के चरम पर रहने के दौरान श्रीचन्नी गुरदासपुर और लुधियाना के जिलाधिकारी रहने के अलावा  राज्य के गृह सचिव और मुख्य सूचना अधिकारी भी रहे थे। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से स्वास्थ्य के क्षेत्र पीएचडी तथा कानून की पढ़ाई की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App