भाजपा सरकार ने करवाया पांवटा साहिब का विकास

By: May 1st, 2019 12:05 am

पांवटा साहिब— पांवटा साहिब के विधायक सुुखराम चौधरी का कहना है कि पांवटा साहिब का विकास भाजपा सरकार की देन है। यहां पर नगर परिषद क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकाल मंे करोड़ों के विकास कार्य हुुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा से पांवटा की अनदेखी की। वह पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-13 की बैंक कालोनी में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पर एनएन खत्री के घर पर हुई नुक्कड़ सभा में विधायक ने कहा कि पांवटा का सिविल अस्पताल भाजपा की देन है। यहां पर कई सुविधाएं मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल मंे दी गई हैं, जिसमें जेनरेटर, लिफ्ट, डायलिसिस सेंटर और डिजीटल एक्स-रे मशीन आदि शामिल है। इसके साथ ही नगर में सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वह पहले की सरकार द्वारा लगाए गए खतरनाक डिवाइडर हटवाकर सड़क को फोरलेन करवाने जा रहे हैं, जिससे सड़क चौड़ी होगी और दुर्घटनाएं नहीं होगी। इसके टेंडर बहुत पहले लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। इसलिए लोग नरेंद्र मोदी की तरफ फिर से उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। इससे पहले खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया ने भी अपने संबोधन में भाजपा की सरकार को मजबूत निर्णय लेने वाली सरकार कहा और शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार को वोट डालने की अपील की। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, स्थानीय वार्ड पार्षद सीमा देवी, मंडल प्रधान देवेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा प्रधान शिवानी वर्मा, युवा मोर्चा प्रधान पवन चौधरी, एनएन खत्री, चैंबर अध्यक्ष सतीश गोयल, विशाल आर्य, चरनजीत चौधरी, राहुल चौधरी आदि सहित स्थानीय वार्ड के लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App