भाजपा सरकार बनते ही थमा पांवटा का विकास

पांवटा साहिब—पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पांवटा साहिब में विकास थम गया है। कोई भी नए विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने, जहां विकास के मामले में पांवटा को छोड़ा था आज भी वहीं है। जो कार्य पूरे हुए हैं वो कांग्रेस सरकार की देन है। पूर्व विधायक पांवटा साहिब में कांग्रेस के चुनावी कार्यालय मंे मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक ने कहा कि आज पांवटा साहिब मंे कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन चोरी और छीना-झपटी के मामले सामने आ रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। नशा माफिया भाजपा सरकार पर पूरी तरह से हावी है। नशे के कारण दर्जनों युवाओं की मौत हो चुकी है और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। भाजपा के नेता और विधायक इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रहे। भ्रष्टाचार चरम पर है। सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। सरकार के लोग चुनावी चंदे पर जबरन वसूली कर रहे हैं, जिसकी शिकायत भाजपा के ही कार्यकर्ता और औद्योगिक क्षेत्र के लोग भी कर रहे हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आगामी नौ मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पांवटा में जनसभा होगी, जिसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारी मंे जुट जाएं। यह जनसभा यहां के रामलीला मैदान मंे होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मंे डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान अवतार सिंह तारी, अनिंद्र सिंह नौटी, तपेंद्र सिंह सैणी, दाता राम चौहान, शमशेर अली, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।