भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम ने जीता कांस्य

By: May 25th, 2019 5:12 pm
भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम ने जीता कांस्य

नई दिल्ली – रजत चौहान, अभिषेक वर्मा और अमन सैनी की भारतीय कम्पाउंड तिकड़ी ने तुर्की के अंताल्या में विश्वकप चरण-3 में कांस्य पदक जीत लिया है।  भारतीय तीरंदाज़ी टीम ने कांस्य पदक के लिये हुये मुकाबले में रूस को 235-230 से हराया। पहले राउंड को भारतीय टीम ने 59-56 से जीता। इस राउंड में भारतीय टीम ने चार परफेक्ट-10 मारे। दूसरा राउंड भारतीय टीम ने 58-56 से जीता और अपनी बढ़त को 117-112 पहुंचा दिया।  तीसरे राउंड का स्कोर 59-58 से भारत के पक्ष में रहा। अब भारत की बढ़त 176-170 पहुंच गयी। आखिरी राउंड रूस ने 60-59 से जीता लेकिन वह भारत की बढ़त को मात्र एक अंक से कम कर सका। भारत ने इस तरह 235-230 के अंतर से कांस्य पदक जीत लिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App