मतलबपरस्तों को मिलेगा करारा जवाब
कुल्लू—मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड में मंगलवार को नुक्कड़ सभाएं कीं। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है। हिमाचल में भी भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में एक बार फि र से अपनी साख बनाई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आश्रय शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आया राम और गया राम की राजनीति अब ज्यादा समय नहीं चल पाएगी। जनता ऐसे मतलब परस्तों को करारा जवाब देगी। उन्होंने मंगलवार को जगात खाना, रैमु, अरसू, बागीपुल, बांदल, दुराह, नित्थर, कुठेड़ आदि का तूफानी दौरा किया और जनता से उन्हें वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर भी उनके साथ थे। उन्होंने भी जनता को संबोधित किया और कहा कि मंडी लोकसभा से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने सांसद रहते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में विकास किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में पांच साल का उनका कार्यकाल सफ ल रहा है। उन्होंने लोगों का विश्वास जीता है। केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाएं हर घर, हर गांव तक पहुंची हैं। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जीवन चौहान, जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती, योगेश वर्मा, प्रताप ठाकुर, भोला दत्त गुप्ता, वेद ठाकुर, नेसु राम, विमल, बृज लाल, श्याम गौतम आदि उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App