मस्जिदों में बंट रहे कुरान शरीफ जानमाज, तसबीह

By: May 15th, 2019 12:02 am

शिमला। प्रदेश भर की मस्जिदों में माहे रमजान के पवित्र मौके पर कुरान शरीफ, जानमाज, तसबीह और महिलाओं के लिए दुपट्टे बांटे जा रहे हैं। प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा खलिलउल्लाह ने जिलों में मौजूद मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को बांटने के लिए यह सामग्र्री भेजी है। प्रदेश के चंबा, शिमला, नाहन, बिलासपुर, मंडी, चंबा, चौपाल, नेरवा, अर्की, सोलन, नालागढ़ क्षेत्रों की मस्जिदों में यह सामग्री वितरित की है। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में रोजे रखकर खुदा की इबादत करते हैं। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा खलिलउल्लाह पहले से ही मस्जिदों में यह सामग्री बांटते हैं, जो इस बार भी दी गई है। महिलाओं को नमाज के लिए खास दुपट्टे और रोजा अफतारी के लिए खजूर भेजे गए हैं। इसके साथ ईद उल फितर के लिए सेवियां भी बांटी जा रही हैं। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से रमजान के महीने में जमकर खुदा की इबादत कर परिवार व देश की उन्नित व खुशहाली के लिए दुआ करने को कहा है। इस पवित्र महीने के पूरा होते ही ईद उल फित्तर (मीठी ईद) का त्योहार आएगा जिसका साल भर समुदाय के लोग इंतजार करते हैं। खास बात यह है कि मस्जिदों में ताहिर उल कादरी का उर्दू अनुवाद किया हुआ कुरान शरीफ लोगों को विशेष रूप से दिया जा रहा है वहीं पारासैट, तसबीह, मिस्वाक व टोपी भी लोगों में वितरित किए जा रहे हैं। रमजान रहमतों व बरकतों का महीना है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App