महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया ने लगाई छबील

चंडीगढ़ – महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने मुख्य बाजार में छबील का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सड़क पर जा रहे लोगों को मीठा पानी पिलाया। इस पुण्य के कार्य में शामिल होकर विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। विद्यार्थियों ने बताया कि वे प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों से पूर्व ऐसी छबील का आयोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि चलते राहगीरों को पानी पिला कर खुशी अनुभव हुई। प्रिंसीपल डा. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों के इस पुण्य के कार्य में भागीदार बनने की सराहना की। इस प्रोग्राम का सभी बच्चों ने आंनद लिया।