महात्मा गांधी को कांग्रेसनल गोल्ड अवार्ड की सिफारिश

By: May 8th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। अमरीका की संसद में महात्मा गांधी को अमरीकी संसद (कांग्रेस) के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने की मांग उठी है। अमरीकन कांग्रेस की सदस्य कैरेलिन मेलोनी ने मांग की है कि नेल्सन मंडेला और लूथर किंग जैसे नेताओं को अहिंसा के रास्ते पर प्रेरित करने वाले मोहन दास करम चंद्र गांधी को 2019 का कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाए। कैरेलिन ने इस मांग के पीछे तर्क दिया है कि जब पूरा विश्व महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है, तब उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए। कांग्रेसनल गोल्ड मेडल अमरीका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। कैरेलिन मेलोनी न्यूयॉर्क से सांसद हैं। मेलोनी 2018 में गांधी को मरणोपरांत स्वर्ण पदक देने का प्रस्ताव दिया गया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App