मुकेश बताएं, किसका टिकट काट चुनाव लड़ा

By: May 10th, 2019 12:01 am

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो मंत्रियों ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्हित्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा है कि मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के बुजुर्ग नेताओं का सम्मान किया है, उसके लिए वे उनका धन्यावाद करते हैं। प्रेस बयान में मंत्रियों ने कहा कि अग्निहोत्री जी आप भाजपा को तो बुजुर्गों के बारे में नसीहत दे रहे हैं, लेकिन आपने आपना चुनाव लड़ने के लिए किसका टिकट काटा था, यह भी तो जरा जनता को बताएं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को उस मुहावरे को जरूर याद करना चाहिए, जिसमें कहा गया है जिनके खुद के घर शीशे को हों, उन्हें दूसरों के घरों की ओर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App