मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष थामा भाजपा दामन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल

मंडी -मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुलेरिया ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी भाजपा की सदस्यता ली। सुखराम व कांग्रेस प्रत्याशी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा सदर में और ज्यादा मजबूत हुए हैं। इसके अलावा बल्ह क्षेत्र से जिला कांग्रेस के सचिव सन्नी ठाकुर, ऊपरी बल्ह क्षेत्र से युवा नेता नरेश शर्मा, सुखराम की गृह पंचायत कोटली के उपप्रधान खेम चंद ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सदर ब्लॉक कांग्रेस अब बिना प्रधान के हो गई है और यहां संगठन बिखर चुका है। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि यहां आज तक पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले स्वार्थ लोगों को कमान दी जा रही है, जिससे उनका पार्टी में मनोबल गिरा है। भाजपा में उन्हें पूरा मान सम्मान मिला है और हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम करने वाले प्रत्याशी रामस्वरूप के लिए काम करेंगे।