मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम को दी बधाई

By: May 31st, 2019 12:06 am

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी को लगातार दूसरी बार लोक सभा आम चुनावों में अभूतपूर्व व जबरदस्त जीत हासिल कर देश के प्रधान मंत्री बनने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने स्पष्ट रूप से आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक विशाल जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश विकास और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारत उनके सक्षम और गतिशील नेतृत्व में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास के मामले में विशेष सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के यादगार और विकासोन्मुख कार्यकाल की कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App