मुद्दों की बात क्यों नहीं?

By: May 10th, 2019 12:05 am

– रूप सिंह नेगी, सोलन

अगर देश के राजनीतिक दल यह मान कर बैठे हैं कि गड़े मुर्दे खोदकर, नेताओं व परिवारों पर गंदी, विवादित बयानबाजी करके जनादेश हासिल किया जा सकता है, तो निश्चित ही वे बड़ी गलतफहमी के शिकार हैं, क्योंकि आम जनता का इन मुद्दों से कोई सरोकार नहीं होता है। गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान की जरूरत है। किसान को उत्पादन का उचित मूल्य चाहिए, बेरोजगारों को नौकरी, कर्मचारी वर्ग को पुरानी पेंशन बहाली, बैंक कर्मचारियों को पेंशन अपडेशन, महिलाओं को संसद और नौकरियों में अधिक  भागीदारी व सुरक्षा चाहिए। व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति, अल्पसंख्यकों एवं दलितों को सम्मान, आम लोगों को महंगाई से छुटकारा और विकास व खुशहाली चाहिए। देश की जनता को जो वादे किए गए हैं, उनका हिसाब चाहिए। अतः दलों को जनता से संबंधित बात ही करनी चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App