मूर्ति के पीछे छिपकर झपकी लेती थीं रेखा  

By: May 25th, 2019 12:07 am

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों से राज कर रही हैं। रेखा को खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। 50 साल के करियर में उन्होंने करीब 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शुरुआती करियर में सांवले रंग को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। रेखा ने 60 के दशक में अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेखा हाल ही में एक डांस शो में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने 1979 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सुहाग’ के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। रेखा ने बताया कि कैसे वे फिल्म शूट के बीच में दुर्गा देवी की मूर्ति के पीछे जाकर झपकी लेती थीं, ताकि वे कैमरे के सामने फ्रेस लगें। सुहाग फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। इसमें उनके और अमिताभ के अलावा शशि कपूर और परवीन ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म में अमजद खान, निरुपा रॉय, कादर खान, रंजीत और जीवन ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। यह फिल्म 1979 की बेहद कामयाब फिल्म थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App