मूर्ति के बजाय जरूरतमंदों पर पैसा खर्च करती भाजपा

By: May 13th, 2019 12:02 am

कांगड़ा -लोकसभा चुनाव में लड़ाई मुद्दों की है। एक तरफ भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है, तो दूसरी तरफ  कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार की बात कर रही है। ये शब्द युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव कृष्णा अलावेरु ने कहे। श्री अलावेरु ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने सरदार पटेल की मूर्ति पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए और यह मूर्ति चाइना में बनी, जबकि दूसरी तरफ सरदार पटेल की याद में जवाहर लाल नेहरू ने सरोवर बांध परियोजना बनाई थी। इससे भारत के चार प्रदेशों मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के हजारों गांव के करोड़ों लोगों को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी मिला। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि यह पैसा सरकार गरीबों पर खर्च करती। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर एक तरफ युवा उम्मीदवार है, जो की जमीन से जुड़ा नेता है, तो दूसरी तरफ भाजपा का जो उम्मीदवार है, जुबान से कड़वा है और काम में भी कमजोर है तथा उम्रदराज है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी सचिव रघुवीर सिंह बाली, मनमोहन कटोच, केवल सिंह पठानिया, वरिंद्र कुमार, कुलदीप चौधरी, सुमन वर्मा व अजय वर्मा आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App