मृतक मजदूर के परिजनों को दी राहत

By: May 25th, 2019 12:10 am

रामपुर बुशहर—भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) ने शुक्रवार को मृतक मजदूर के परिजनों को राहत राशि जारी की। इसमें मृतक के परिजनों को 49 हजार 598 रुपए राशि की एफडी दी है। इस बात की जानकारी देते हुए सीटू क्षेत्रीय कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि मृतक मजदूर भजन सिंह पुत्र रूपी लाल, गांव दुतरंग जिला किन्नौर नाथपा झाकड़ी पावर कारपोरेशन 1500 मेगावाट में ठेकेदार कंपनी कांटिनेंटल फांउडेशन ज्वाईट वेंचर में नाथपा डैम में नौकरी करता था।  जिसकी ऑन ड्यूटी 16 मई 2003 को मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह ’वेंट वेंचर का सदस्य भी था। इनके आश्रितों के लिए यूनियन ने सहायता राशि एकत्र की थी, जिसके तहत यूनियने 25000-25000 की दो एफडी उसके पुत्र अमन और पुत्री आंचल के नाम करवाई थी। दोनों के नाबालिग होने के कारण यह राशि नहीं दी गई थी। जो कि अब 49598-49598 रुपए के रूप में तबदील हो चुकी है। जिसके बाद यूनियन मृतक की पुत्री को सभी जरूरी कागजात पार्टी कार्यालय में जमा करवाने को कहा था और शुक्रवार को मृतक की पत्नी हि मत देवी के समक्ष उसे 49598 रुपए की एफडी दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App