मोदी लहर…कांग्रेस चारों खाने चित्त

By: May 25th, 2019 12:05 am

चंबा—लोकसभा चुनाव 2019 के चंबा जिला के पांच हल्कों में घोषित नतीजों में भाजपा ने मोदी सुनामी की लहर में कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया है। जिला के पांच हल्कों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को बुरी तरह पछाडते हुए पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है। चंबा जिला के चार हल्कों चंबा, डलहौजी, भटियात व चुराह ने कांगडा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर की जीत में एक लाख दस हजार 336 मतों का योगदान दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को भरमौर- पांगी से 19726 मतों की लीड मिली है। कांगडा संसदीय हल्के के प्रत्याशी किशन कपूर को सर्वाधिक बढत चंबा जिला के भटियात हल्के से 29973 मतों की मिली है। गुरुवार को मिलेनियम पोलटेक्नीकल कालेज में कांगडा संसदीय क्षेत्र के चार हल्कों चंबा, भटियात, डलहौजी व चुराह और मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर- पांगी हल्के की मतगणना निपटाई गई। दोपहर बाद घोषित परिणामों में कांगडा संसदीय क्षेत्र के चंबा हल्के से भाजपा प्रत्याशी को 28523 मतों की बढत मिली है। सदर हल्के में भाजपा को 41195 और कांग्रेस को 12672 मत मिले। भटियात हल्के से भाजपा को 38775 और कांग्रेस को महज 8802 मतों से संतोष करना पडा है। भटियात हल्के से किशन कपूर को 29973 की रिकार्ड बढत मिली है। डलहौजी हल्के में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। डलहौजी हल्के में भाजपा को 37588 और कांग्रेस को 9166 मत मिले हैं। डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी को 28422 मत की बढत हासिल हुई है। चुराह हल्के में भाजपा को 37172 और कांग्रेस को 13754 मत हासिल हुए हैं। भाजपा को चुराह से 23418 की बढत मिली है। मंडी संसदीय क्षेत्र के अधीन पडने वाले भरमौर- पांगी हल्के से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा को 19726 मतों की लीड मिली है। भरमौर- पांगी हल्के में कांग्रेस को 32510 और भाजपा को 12784 मत मिले हैं। बहरहाल, चंबा जिला के पांचों हल्कों मंे भाजपा ने इस मर्तबा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कांगडा संसदीय हल्के से भाजपा प्रत्याशी की जीत में योगदान का एक नया रिकार्ड खडा कर दिया है।

डलहौजी में भाजपा को 37588 मत मिले

डलहौजी हल्के में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। डलहौजी हल्के में भाजपा को 37588 और कांग्रेस को 9166 मत मिले हैं। डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी को 28422 मत की बढत हासिल हुई है। चुराह हल्के में भाजपा को 37172 और कांग्रेस को 13754 मत हासिल हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App