मोदी लहर के आगे सभी पस्त

By: May 23rd, 2019 10:38 am

 

मोदी लहर के आगे सभी पस्त

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव रुझानों में मोदी लहर स्पष्ट नजर आ रही है। अब तक 542 सीटों में से प्राप्त 495 रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 269 सीटों पर बढ़त हासिल कर सभी राजनीतिक दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और यह पार्टी अब तक केवल 51 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का महागठबंधन भी बहुत अधिक सफल होता नजर नहीं आ रहा है। महागठबंधन को राज्य की 19 सीटों पर बढ़त है।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। तमिलनाडु में द्रमुक 20 सीटों पर बढ़त हासिल कर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) 15 पर और लाेक जनशक्ति पार्टी पांच पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिव सेना भी 18 सीटों पर बढ़त लेकर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहतर है। पार्टी अब तक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App