मोदी सत्ता में लौटे, तो जिम्मेदार राहुल गांधी

By: May 11th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, केरल में वाम दल, बंगाल में तृणमूल, आंध्र में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस काम बिगाड़ रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी का राष्ट्रवाद नकली है और यह देश के लिए खतरनाक है तथा प्रधानमंत्री ने कुछ काम नहीं किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App