मोदी सोचते हैं, वह अकेले चला लेंगे देश

By: May 16th, 2019 12:03 am

राहुल गांधी के लिए इमेज परिणामबरगारी (पंजाब) – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को लगता है कि सिर्फ एक शख्स देश चला सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि लोग इस देश को चला रहे हैं। राहुल गांधी ने पंजाब के बरगारी में एक रैली को सबांधित करते हुए कहा कि एक समय मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब पांच साल बाद पूरा देश उनका मजाक उड़ा रहा है। राहुल गांधी फरीदकोट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद सिद्दिकी के लिए वोट मांगने गए थे। राहुल गांधी ने इस दौरान 2015 की एक घटना का जिक्र करते हुए धार्मिक ग्रंथ का अपमान करने वाले को सजा दिलाने की बात भी कही।

पंजाब के मनमोहन सिंह का उड़ाते हैं मजाक

राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों के बीच कहा कि मोदी पंजाब के मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते हैं। लाल किले से कहते हैं मेरे आने से पहले देश सो रहा था। देश का अपमान करते हैं। हरित क्रांति हुई तो आप कहां थे? आपने पंजाब की आवाज नहीं सुनी? आपने मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे आज हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App