मोरनी में भाजपा ने मनाई खुशी

By: May 26th, 2019 12:09 am

पंचकूला। मोरनी मंडल में सुखबीर सिंह उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल  बजाकर  नाचते  हुए मोरनी में मिठाई बांटकर लोगों को रतन लाल कटारिया की जीत व देश में  बीजेपी की अपार सफलता के लिए बधाई दी। मोरनी खंड के लोगों ने इस बार बीजेपी में अपार आस्था दिखाई और सभी बूथों से बीजेपी को बढ़त दिलाई। मोरनी क्षेत्र से लगभग 70 प्रतिशत  वोट बीजेपी को पड़े, जो एक रिकॉर्ड  है। इस बढ़त  के लिए विधायक लतिका शर्मा का बहुत अधिक योगदान रहा। लोगों ने इस जीत का श्रेय लतिका शर्मा को दिया। इस दौरान मोरनी मंडल से महामंत्री परमजीत व हेम राम, युवा मोर्चा प्रधान महेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रधान दौलत राम, ओबीसी मोर्चा प्रधान मदन पाल, महिला मोर्चा प्रधान निशा ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष चत्तर सिंह, करण सिंह बीडीसी, सरपंच माम चंद भंवरा व पवन कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप पोंटा व दीनदयाल सिंह, आईटी सेल मंडल प्रमुख भुपेंद्र हथिया, पवन कुमार, देश राज, गुलाब सिंह, अंजना देवी, मीना देवी, कमला देवी, सपना देवी, रमेश कुमार, लाजबीर, संदीप, तेज राम, घनश्याम, चैन सिंह, विरेंद्र सिंह, बलजीत राणा, रतन सिंह, लाल सिंह, कृष्ण पाल, दाता राम, सुरेंद्र, प्रीतम, केसर, जयपाल, हर्ष  धीमान, अमन आदि मौजूद रहे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App