‘यार’ वीडियो सॉन्ग में ‘दिव्य हिमाचल’ की खोज

By: May 14th, 2019 12:05 am

कांगड़ा -‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल’ व मिस्टर हिमाचल’ में परफेक्ट बॉडी का खिताब पाने वाले दीक्षित नरूला और प्रियंका सारस्वत का बालीवुड वीडियो सॉन्ग ‘यार’ जून महीने के पहले हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में दीक्षित नरुला और प्रियंका सारस्वत लीड रोल में हैं। महादेव प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस सॉन्ग को कुमार शानू और मास्टर तुषार ने आवाज दी है। इस सॉन्ग का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। गाने की अधिकांश शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है। ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2018’ में टॉप-5 में रहीं प्रियंका ने मिस परफेक्ट बॉडी का खिताब हासिल किया था। 2019 में प्रियंका ‘कैंपस प्रिंसेस’ चुनी गईं। वह ‘मिस इंडिया’ में स्टेट फाइनलिस्ट भी रहीं। मंडी से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका मौजूदा समय में बीएड कर रही हैं। प्रियंका की रोल मॉडल कंगना रणौत हैं। वहीं दीक्षित नरूला साल 2015 में ‘मिस्टर हिमाचल’ में फाइनलिस्ट रहे हैं। उन्होंने बेस्ट परफेक्ट बॉडी का खिताब जीता था। दीक्षित मौजूदा समय में जालंधर में माय एसएम रेडियो में शो प्रोड्यूसर हैं। धर्मशाला में मंजू व अमित के परिवार में जन्मे दीक्षित ने लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले सावधान इंडिया व नागार्जुन में कैमियो किया है।   

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App