यूनाइटिड  इंडिया ग्लोबल चैंपियन

By: May 29th, 2019 12:07 am

मई 2019 को, मुंबई के हिप-हॉप डांसर्स किंग्स यूनाइटेड इंडिया को अमरीकी रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस का ग्लोबल चैंपियन घोषित किया गया। जेनिफर लोपेज, ने यो और डेरेक होफ  वाले जज पैनल ने उन्हें उनके सिनेमैटिक बाहुबली स्टाइल के प्रदर्शन के लिए 100 में से 100 अंक दिए। इन डांसर्स को एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार दिया गया। एक साथ नृत्य करने और 12 साल से अधिक समय तक तैयारी करने के बाद, किंग्स यूनाइटेड इंडिया के लिए ये एक बेहद गर्व का क्षण था। यह भारत के लिए भी गर्व का क्षण था। भारत के मनोरंजन जगत के जाने-माने नाम शैलंद्र सिंह ने किंग्स यूनाइटेड की उपलब्धि का जश्न मनाने में बिलकुल भी समय नहीं लगाया। उन्होंने किंग्स यूनाइटेड और इसके लीडर सुरेश मुकुंद पर बायोपिक बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। शैलेंद्र कहते हैं, स्लमडॉग मिलियनेयर ने मुंबई की मलीन बस्ती में रहने वाले लड़कों की गरीबी से अमीरी तक पहुंचने की कहानी कहती है, लेकिन यह काल्पनिक था। किंग्स यूनाइटेड की कहानी सच्ची कहानी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App