रजत शर्मा मिस्टर और नितिका रजोरिया मिस फेयरवेल

By: May 27th, 2019 12:05 am

हरोली—हिमकैप्स कालेज ऑफ लॉ बढ़ेडा में बीएलएलबी (हॉनर्स) और एलएलबी तीन वर्षीय के विद्यार्थियों के लिए रुखसत-2019 विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एलएलबी आठवें सेमेस्टर के बच्चों द्वारा आयोजित किया गया। कालेज के चेयरमैन देसराज राणा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बीएलएलबी दसवें सेमेस्टर से मिस्टर फेयरवेल रजत शर्मा, मिस फेयरवेल नितिका रजोरिया को चुना गया। मिस्टर वर्सेटाइल नितिन सिंह भाटिया, मिस वर्सेटाइल मिस शिवानी शर्मा, मिस्टर पर्सनेलिटी दमन, मिस पर्सनेलिटी दीक्षा शर्मा बनी। एलएलबी में मिस्टर फेयरवेल ओंकार सिंह, मिस फेयरवेल नेहा, मिस्टर हैंडसम प्रिंस राणा, मिस चार्मिंग मीना को बनाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App