राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष ने कहा थैंक्स

By: May 26th, 2019 12:02 am

पंचकूला। आपके जीवन में राष्ट्र, धर्म और नारी शक्ति के लिए प्रेम आपको सफलता कि सीढि़यों पर चढ़ने में अहम भूमिका निभाता है, यह बात सर्व सहमति से चुनी गई राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कही। उन्होंने कहा कि वे पहले तो देव मानव संस्थान की चेरपर्सन  अंबिका शर्मा का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने उनकी समाज के प्रति कार्यप्रणाली को देखते हुए जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, उन्हें वह बखूबी निभाएगी। इस मौके पर उन्होंने देव मानव संस्थान से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के हितों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के साथ हर कदम पर साथ रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App