राहुल की रैली में गर्मी को भगाने का इंतजाम

By: May 10th, 2019 1:26 pm

ऊना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए ऊना का पुलिस मैदान तैयार हो गया है। राहुल गांधी डेढ़ बजे अपने चौपर से सलोह स्कूल मैदान में लैंड करेंगे। वहां से वह पुलिस मैदान जाएंगे। जनसभा स्थल पर करीब आठ हजार कुर्सियां सजाई गई हैँ। यहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 हलकों से वर्कर्ज आने शुरू हो गए हैं। खास बात यह कि गर्मी से बचने के लिए दो खास तरह के डोम बनाए गए हैं।
ऊना से जितेंद्र कंवर की रिपोर्ट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App