राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल में

By: May 8th, 2019 10:36 am

 

राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल में

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार श्री गांधी दिन में दो बजे भिंड संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के समर्थन में भिंड जिला मुख्यालय पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मुरैना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत के पक्ष में मुरैना जिला मुख्यालय पर चुनावी सभा लेंगे। श्री गांधी शाम को ग्वालियर के फूलबाग में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के समर्थन में भी चुनावी सभा लेंगे। तीनों ही सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ श्री गांधी के साथ रहेंगे। ग्वालियर में कांग्रेस के श्री सिंह का मुख्य मुकाबला भाजपा के विवेक शेजवलकर से है। इन सभी सीटों पर मतदान 12 मई को होगा। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App