राहुल बोले, बेकार नहीं जाएगी मेहनत

By: May 23rd, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – विभिन्न एग्जिट पोल्स में भाजपा नीत एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें, क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओ, अगले 24 घंटे महत्त्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल्स के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिंद।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App