रिश्वत लेती धरी प्रधान

By: May 31st, 2019 12:15 am

संसाल की पंचायत मुखिया विजिलेंस ने एक लाख कैश संग की गिरफ्तार

बैजनाथ  – जिला कांगड़ा के बैजनाथ के तहत आने वाली संसाल पंचायत की प्रधान ने पांच लाख रुपए के कार्य के बिल पास करने की एवज में ठेकेदार से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग की। इसके चलते विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को महिला प्रधान को एक लाख रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ के संसाल पंचायत की महिला प्रधान को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बैजनाथ ब्लॉक के तहत संसाल पंचायत की प्रधान ने पांच लाख रुपए का बिल पास करवाने के लिए ठेकेदार से एक लाख रुपए की रिश्वत ले रही थी। उसी दौरान विजिलेंस की टीम ने उसे पहले से निर्धारित जाल के तहत पकड़ लिया। ठेकेदार का पांच लाख रुपए का बिल सिविल कार्य का अटका था, उसी के बदले एक लाख की रिश्वत ली जा रही थी। विजिलेंस की टीम एसएचओ रणधीर सिंह के नेतृत्व में गई थी। विजिलेंस थाना धर्मशाला नोर्थ जोन के तहत यू/एस 7 पीसी एक्ट 1988 संशोधित 2018 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।  उधर, एसपी विजीलेंस नोर्थ जोन धर्मशाला डा. अरुल कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्वत लेते हुए प्रधान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल, पंचायत मुखिया का इस तरह से रिश्चत के आरोप में पकड़ा जाना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App