रोहडू में भाजपा वर्कज को शाबाशी

By: May 29th, 2019 12:05 am

रोहडू—रोहडू में इस बार भाजपा की लोकसभा चुनावों में पहली बार लीड को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पहली बार रोहडू से भाजपा को 8151 की जबरदस्त लीड मिली है जो 70 साल बाद इस विधानसभा क्षेत्र में पहली बार जीत मिली है। इसकी श्रेय भाजपा के उन पदाधिकारियों और बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता हैए जिन्होंने रात और दिन एक कर गांव गांव जाकर लोगों से मिल कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसका श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक जुट हो कर कार्य करेंगे। आने वाले साड़े तीन साल में वे रोहडू विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। यहां के मुद्दे व समस्याएं प्रमुखता से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएं जाएंगे। रांटा ने बताया कि सिविल अस्पताल में चल रही डाक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थय केंद्र संदासू, हैल्थ सेंटर डोडरा क्वार में भी खाली पड़े पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा। रोहडू विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों के चल रहे खाली पदों को भी जल्दी ही भरा जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव शशि बाला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश शुक्ला व रोशन लाल बांश्टू, जिला महासू उपाध्यक्ष बलवीर चौहान, मंडल महामंत्री शशि रावत, मंडल मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान, एपीएमसी निदेशक सूरत सिंह, चमन शर्मा, एफसी अध्यक्ष संजीव चौहान, रवि किमलाटा, राजा मेहता, राजकुमार शरवाण, निपेंदऱ थोमटा, विनोद ठाकुर, गोपाल नेगी, दीप चंद, विमल चौहान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App