लैंटल के मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत

By: May 14th, 2019 12:10 am

थुनाग—जंजैहली के साथ लगते गांव मझाखल में सोमवार दोपहर के समय एक मकान का लैंटल गिर जाने से तीन मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।  मकान का लैंटल गिरते ही ग्रामीण बचाव के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जंजैहली के साथ लगते गांव  मझाखल में तीनों मजदूर पुराने घर का लैंटल तोड़ने का काम कर रहे थे। मजदूर गुलाब सिंह पुत्र नरपत के मकान के लैंटल को तोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक पूरा लैंटल   टूट गया।इसमें कार्य कर रहे तीन मजदूर लैंटल के नीचे दब गए।  स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों ने दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली में भर्ती करवाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को  क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया है। सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर मौका करके मामला दर्ज कर लिया है। पुष्टि करते हुए एसएचओ जंजैहली सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि  ये तीनों मजदूर पुराने घर के लैंटल को तोड़ने का काम कर रहे थे।   वहीं अचानक लैंटल एकदम टूट जाने के कारण तीनों इसकी चपेट में आ गए,  जिसमें 42 वर्षीय गिरजा नंद पुत्र परस राम गांव मजाकल की मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र शिव राम गंाव मझाखल, 32 वर्षीय खेम सिंह पुत्र परसराम गांव मझाख ल घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App