वाह! युवा मंडल धानग ने पेश की मिसाल

By: May 31st, 2019 12:05 am

बैजनाथ—उपमंडल बैजनाथ के युवा मंडल धानग ने श्मशानघाट धानग के लिए करीब दो हजार मीटर पानी की पाइप बिछाकर एक मिसाल पेश की है। युवा मंडल प्रधान रोहित कपूर ने बताया कि श्मशानघाट धानग में पीने के पानी की समस्या हमेशा अखरती थी। इसके चलते इस तीर्थ स्थान पर लोगों के सहयोग से नल लगाया गया। उन्होंने बताया कि यह सब स्थानीय विधायक, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पूर्व प्रधान सहित युवा मंडल धानग के सदस्यों के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी की इस समस्या को खुद पानी की पाइपें बिछाकर हल कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवा मंडल के सदस्य ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। इस पुनीत कार्य में युवा मंडल धानग के सचिव भूपेंद्र राणा, उपप्रधान अश्वनी कपूर, सदस्य रिंकू, विनय कपूर, अनिल राणा, नीटू शर्मा, अश्वनी प्रेमी, केवल वर्मा, पंकज धीमान, अंजु राणा, मंजू राणा, आयूष, मुनीष, सुनील, पुरुषोत्तम भट्ट, शशि भट्ट, सुरिंद्र, उत्तम, छोटू, नितिन, विशाल, अवनीश कपूर, कमल, सुरेश, शशि जरयाल ने इस सामाजिक कार्य में अपना भरपूर योगदान दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App