विधायक जरयाल के साथ भगवा ब्रिगेड

By: May 30th, 2019 12:02 am

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को जमकर लगाई फटकार, 77.76 फीसदी वोट दिलाने पर हीरो बने हैं विक्रम

चुवाड़ी -विधायक विक्रम जरयाल के खिलाफ  सोशल मीडिया पर फैलाई गई बातों को भाजपा ने कोरी अफवाह करार दिया है। समूची भटियात भाजपा विधायक विक्रम जरयाल के पक्ष में खड़ी हो गई है। भाजपा नेताओं पुलिस से मांग की है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विधायक के खिलाफ  अफवाह फैलाने के खिलाफ समूची भाजपा उनके साथ खड़ी हो गई है। भाजयुमो महामंत्री अनिक गुप्ता ने इसे जयाल के खिलाफ षड्यंत्र बताया है। इसी तरह मीडिया प्रभारी अंशुल सूर्यवंशी, मंडल महामंत्री दिव्य चक्षु, कोषाध्यक्ष सुशील रतड़ा व  वरिष्ठ भाजपा सदस्य चंद्र प्रकाश ने भी ऐसा करने वालों को फटकार लगाई है। साथ ही पुलिस से मांग की है कि ऐसे तत्त्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। गौर रहे कि विधायक विक्रम जरयाल द्वारा मंत्री न बनने पर विधायक पद से इस्तीफा देने का सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज चर्चा का बिदु बन गया है। उधर,विधायक ने भी ऐसी बातों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने बाकायदा पुलिस थाना चुवाड़ी में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में विधायक ने बताया कि किसी चौनल के नाम से सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसमें कहा गया है कि मंत्री पद न मिलने पर विक्रम जरयाल जल्द ही अपने विधायक पद से इस्तीफा दे सकता है। पोस्ट में यह भी लिखा है कि नए मंत्रिमंडल की लिस्ट से विधायक का नाम गायब होने पर वह इस्तीफ देंगे। उन्होंने झूठा प्रचार करने वाले के खिलाफ  उचित कार्रवाई करने की माग की है।

77 फीसदी वोट से डरे हैं विरोधी

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में चंबा जिला से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को एक लाख से ज्यादा की लीड मिली है। अकेले भटियात की बात की जाए तो यहां 77 फीसदी वोट भाजपा ने झटक लिए हैं। विधायक विक्रम जरयाल खुद किशन कपूर के कैंपेन को लीड कर रहे थे। विधायक की इसी कामयाबी से विरोधी बौखला गए हैं तथा वे जरियाल की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App