विपुल गुप्ता बने युवा संपर्क विंग के  अध्यक्ष

By: May 13th, 2019 12:05 am

सुजानपुर – सर्व कल्याणकारी संस्था के बैनर तले चलने वाले युवा संपर्क विंग का गठन कर दिया गया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत गठित इस युवा संपर्क विंग का अध्यक्ष विपुल गुप्ता निवासी सुजानपुर को बनाया गया है। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गई है। विधायक राजेंद्र राणा की अगवाई में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष गुप्ता के मार्गदर्शन पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए संपर्क विंग के अध्यक्ष ने बताया कि गठित कार्यकारिणी में सोहेल खान को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, निशांत कौंडल को उपाध्यक्ष, अंकित दीक्षित उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा उपाध्यक्ष, नवीन ठाकुर उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को महासचिव, सन्नू ठाकुर को संयुक्त सचिव, अंकुर कुमार को सचिव सूरज सुडियाल, सचिव तिलक राज, सचिव पंकज शर्मा को मीडिया प्रभारी संदीप राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सौरभ धीमान, तरुण ठाकुर, अंकुर राणा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App