विराट कोहली-स्मृति मंधाना क्रिकेटर ऑफ दि ईयर

By: May 15th, 2019 12:10 am

मुंबई -सीएट इंटरनेशनल क्रिकेट अवार्ड्स की घोषणा हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ दि ईयर चुना गया। उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी घोषित किया गया। भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को वूमन क्रिकेट ऑफ दि ईयर चुना गया। हालांकि इस शानदार कार्यक्रम में भारतीय कप्तान अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए।  रोहित शर्मा को वनडे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ दि ईयर का अवार्ड दिया गया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंटरनेशनल बॉलर ऑफ दि ईयर का अवार्ड मिला। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड मिला। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। अमरनाथ ने इनाम के तौर पर मिली राशि को आर्मी वेलफेयर फंड में दान करने की बात कही। अवार्ड समारोह पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, डीन जोंस और सबा करीम मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App