वीरभद्र सिंह ने आश्रय के पक्ष में मांगे वोट

By: May 6th, 2019 12:10 am

पूर्व मुख्यमंत्री ने गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां; बोले, शिक्षित युवा का दें साथ

बंजार—समझदार को इशारा काफी होता है। इसलिए सभी मतदाता मंडी लोकसभा क्षेत्र से शिक्षित युवा को ही अपना मत दें। ये शब्द बंजार मेला ग्राउंड के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आश्रय शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए। उन्होंने अपने दो मिनट के भाषण में कहा कि मैं बोलने के लिए तो एक घंटा भी बोल सकता हूं, लेकिन समय के अभाव में ज्यादा बोलना उचित नहीं रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि काग्रेंस पार्टी द्वारा दूसरों का दुख दर्द समझने वाला शिक्षित युवा पार्टी द्वारा उतरा गया है। उन्होंने बंजार की जनता से कहा कि भारी से भारी मतों से आश्रय शर्मा को विजयी बनाएं । वहीं, पूर्व बागबानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ठाकुर, मंडी संसदीय युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव राम सिंह मिंया, प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल, बीसीसी अध्यक्ष  दुष्यंत ठाकुर, युकां अध्यक्ष भेपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरूणा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष छाया ठाकुर ने आश्रय शर्मा के हित में चुनावों में मतदान करने की अपील की गई। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App