वोट के लिए जागा कांग्रेस का जिन्ना प्रेम, प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था

By: May 2nd, 2019 12:04 am

भोरंज -हमीरपुर से सांसद एवं प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस का जिन्ना प्रेम जाग गया है। जिस शख्स के कारण देश टुकड़ों में बंट गया है उस शख्स को कांग्रेसी अपना नेता बताकर समुदाय विशेष के वोट हासिल करने की सोच रहे हैं। बुधवार को भोरंज के अमरोह, भुक्कड़, बडैहर, जाहू, भोरंज, ठठवानी में अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। सांसद अनुराग ठाकुर ने यहां दर्जन भर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता धर्म और जाति पर आधारित राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति भी पूछी जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश और विदेश के नेताओं के नातों का इस्तेमाल कर झूठ बोलने की कोशिशें कर रहे हैं और जब उनके झूठ का पर्दाफाश हो रहा है, तो फिर वह माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे इस बात का पता चलता है कि कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। इस अवसर पर भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, डा. अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष जयमल ठाकुर, आदर्श कांत, अशोक ठाकुर, दिनेश भाटिया, जोगिंद्र राणा, जगदेव ठाकुर, राजेश शर्मा, रिपुदमन गुप्ता, अमिताभ नेगी, युवा मोर्चा प्रभारी अजय शर्मा, दलवीर ठाकुर, देश राज, पूर्व प्रधान राजिंद्र सिंह गरला, संजय प्रेमी, अजय वशिष्ठ, राम कृष्ण गारला, विनोद कुमार, बृज लाल, अमरोह पंचायत प्रधान मीना प्रेमी, जगदेव ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहेे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App