शिवराज को 21 लाख किसानों की सूची दे आए कांग्रेस नेता

By: May 8th, 2019 12:04 am

भोपाल -मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी, जिनका कर्ज माफ करने का सरकार दावा कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खुली जीपों में किसानों की सूचियां भरकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे और उन्हें 21 लाख किसानों की सूचियां सौंपी। यह सूची जिलावार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने यहां कहा, ‘राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन-पत्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्जमाफी की प्रक्त्रिया शुरू हो गई। अब तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। इन किसानों की सूची और पेन ड्राइव में ब्योरा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा है।’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App