श्रीजेश को खेल रत्न, चिंगलेन, आकाशदीप, दीपिका को अर्जुन अवार्ड की सिफारिश

By: May 1st, 2019 1:49 pm

 

श्रीजेश को खेल रत्न, चिंगलेन, आकाशदीप, दीपिका को अर्जुन अवार्ड की सिफारिश

अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को देश के सर्वाेच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न तथा मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम, फारवर्ड आकाशदीप सिंह, महिला टीम की डिफेंडर दीपिका के नामों की अर्जुन अवार्ड-2019 के लिये हॉकी इंडिया ने सिफारिश की है।
देश में हॉकी की राष्ट्रीय संस्था हॉकी इंडिया ने बुधवार को खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिये खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की है। डा. आरपी सिंह और संदीप कौर की ध्यानचंद अचीवमेंट अवार्ड के लिये जबकि कोच बलजीत सिंह और बीएस चौहान तथा रोमेश पठानिया के लिये द्रोणाचार्य अवार्ड की सिफारिश की गयी है। हॉकी इंडिया के महासचिव राजिन्दर सिंह ने इसे लेकर कहा,“हम मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार 2019 की सिफारिश करके खुश हैं। करियर के दौरान इन खिलाड़ियों और कोचों ने हाॅकी के लिये अभूतपूर्व योगदान दिये हैं। इन्होंने अपने प्रदर्शन से हॉकी को नयी ऊंचाइयां दिलाई हैं। इन वर्षाें में इन खिलाड़ियों ने तिरंगे के रंग को रौशन किया है और इसीलिये हमने इनके नामों की सिफारिश की है।” 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App