सबसे पहले आएगा धर्मशाला का रिजल्ट

By: May 23rd, 2019 12:01 am

धर्मशाला    – लोकसभा चुनाव परिणामों का इंतजार गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। सुबह ठीक आठ बजे एक साथ पूरे संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सर्विस वोटरों के मतों की गिनती भी साथ-साथ शुरू होगी। सबसे पहले धर्मशाला विस क्षेत्र के परिणाम सामने आएंगे, जबकि सबसे लेट चुराह के परिणाम आ सकते हैं। धर्मशाला विस क्षेत्र में मात्र 89 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनकी गिनती टेबल की निगरानी कर रहे एक अधिकारी की अगवाई में 14 टेबलों पर होगी। इसके चलते इसका परिणाम मात्र छह राउंड के बाद डिक्लेयर हो जाएगा और चुराह में 121 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनकी गिनती रिटर्निंग अधिकारी की अगवाई में आठ टेबलों पर होने वाली है, ऐसे में 16 राउंड चलेंगे, जिसके चलते अन्य की अपेक्षा थोड़ा अधिक समय लग सकता है। लोकसभा चुनावों की मतगणना को लेकर प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सर्विस वोटरों के मतों की गिनती भी साथ-साथ शुरू हो जाएगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने डाक विभाग से मिलकर विशेष प्रबंध किए हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे से पहले डाक से पहुंचने वाले सर्विस बैलेट पेपरों को कालेज के लाइबे्ररी हाल तक पहुंचाया जाएगा। सुबह ही डाकघर से डाक लाने के लिए  निगम की बस लगाई गई है, जिसके जरिए यह विशेष डाक आठ बजे से पहले  हर हाल मतगणना केंद्र तक पहुंचाई जाएगी।

इस तरह होगी गणना

हलका  पोलिंग बूथ  टेबल    राउंड

चुराह         121      09        16

चंबा            120      13        10

डलहौजी      112      09        13

भटियात      119      13        10

नूरपुर      115      13        09

इंदौरा      116      09        13

फतेहपुर   109      11        10

जवाली         117      09        13

ज्वालामुखी102            09        12

जयसिंहपुर112   09        13

सुलाह         130      13        10

नगरोटा      105      15        07

कांगड़ा   101      15        07

शाहपुर      115      15        08

धर्मशाला            89        15        06

पालमपुर   87        09        10

बैजनाथ      106      09        12


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App