साध्वी प्रज्ञा सिंह पर 72 घंटे का प्रतिबंध

By: May 2nd, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। साध्वी अब गुरुवार सुबह छह बजे से 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। ‘बाबरी मस्जिद ढहाने का गर्व है’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें दोषी माना है। बता दें कि मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे। उन्होंने खुद यह दावा किया था कि वह बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App