सिख पंथ का राजनीतिकरण कर रहा संघ

जालंधर— सिख सेवक सोसायटी इंटरनेश्नल के प्रधान परमिंदरपाल सिंह खालसा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सिख पंथ का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहा है। श्री खालसा ने केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सिखों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सिखों पर अप्रत्यक्ष हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्वारा अपनी सिख शाखाएं बना कर सिख पंथ का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने सुरजीत सिंह सस्ता आयर्न की किताब ‘सच्चे मार्गी चलदियां’ का विमोचन करने के उपरांत यह कहा।