सिरमौर में परशुराम जयंती उत्सव की धूम

By: May 7th, 2019 12:10 am

नाहन—अजर भगवान परशुराम की जयंती उत्सव जिला सिरमौर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय जयंती उत्सव के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में श्री ब्राह्मण सभा नाहन द्वारा भगवान रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा रघुनाथ मंदिर से छोटा चौक, बड़ा चौक, दिल्ली गेट, कालीस्थान मंदिर, चौगान, गुन्नूघाट होते हुए रघुनाथ मंदिर पहंुची। श्री ब्राह्मण सभा नाहन के प्रधान सुखदेव शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा इत्यादि ने बताया कि अजर अमर अवतार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनकी जयंती उत्सव पर शोभा यात्रा के बाद मंगलवार को रघुनाथ मंदिर परिसर मंे हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उधर भगवान परशुराम की तपोस्थली श्रीरेणुकाजी तीर्थ में भगवान परशुराम सुसज्जित परशुराम देव पालकियों की दर्शनीय शोभा यात्रा तहसील परिसर ददाहू से श्रीरेणुकाजी निकली। वहीं स्थान-स्थान पर देव पालकियों मेें माथा टेककर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। गौर हो कि जिला सिरमौर में भगवान परशुराम को आराध्य देव के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा जाता है। वहीं भगवान परशुराम वर्ष में दो बार अपनी माता श्रीरेणुकाजी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने बैसाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तीतृया और कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी को आते हैं। पंडित सुखदेव शर्मा बताते हैं कि अक्षय तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे शुरू किए जाते हैं। वहीं इस दिन किए गए जप, तप, दान का अन्नंत फल श्रद्धालु प्राप्त करते हैं। बहरहाल भगवान परशुराम की जयंती उत्सव जिला सिरमौर में धूमधाम से मनाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App